हरारे, 23 जुलाई (भाषा) जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ पहले टी20 क्रिकेट मैच में बृहस्पतिवार को यहां सात विकेट पर 125 रन बनाए।
जिम्बाब्वे की ओर से वेस्ली माधेवेरे ने सर्वाधिक 39 रन बनाए जबकि ताडिवनाशे मरुमानी ने नाबाद 27 रन बनाए। रेयान बर्ल ने 26 रन का योगदान दिया।
भारत की तरफ से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर
सुधीर