पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने सूर्यवंशी

Ads

पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने सूर्यवंशी

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 07:40 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 07:40 PM IST

हरारे, 23 जुलाई (भाषा) भारत के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने बृहस्पतिवार को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सिर्फ 18 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की।

सूर्यवंशी ने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के जड़कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 126 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था।

पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए भारत ने मेजबान जिम्बाब्वे को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन पर रोक दिया।

सूर्यवंशी ने नेपाल के कुशल मल्ला का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। मल्ला ने जब यह उपलब्धि हासिल की थी तब उनकी उम्र 15 साल और 340 दिन थी जबकि सूर्यवंशी की उम्र 15 साल और 118 दिन है।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता