नीतिश कुमार का अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाये नौ विकेट पर 182 रन

Ads

नीतिश कुमार का अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाये नौ विकेट पर 182 रन

  •  
  • Publish Date - April 9, 2024 / 09:18 PM IST,
    Updated On - April 9, 2024 / 09:18 PM IST

मोहाली, नौ अप्रैल (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद ने नीतिश कुमार रेड्डी (64 रन) के अर्धशतक की बदौलत मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ नौ विकेट पर 182 रन बनाये।

पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 29 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले।

उनके अलावा हर्षल पटेल और सैम करन ने दो दो विकेट झटके जबकि कागिसो रबाडा को एक विकेट मिला।

नीतिश के अलावा अब्दुल समद ने 25 और ट्रेविस हेड ने 21 रन का योगदान दिया।

भाषा नमिता

नमिता