नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने ईस्ट बंगाल को 3-2 से हराया

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने ईस्ट बंगाल को 3-2 से हराया

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने ईस्ट बंगाल को 3-2 से हराया
Modified Date: February 10, 2024 / 08:20 pm IST
Published Date: February 10, 2024 8:20 pm IST

गुवाहाटी, 10 फरवरी (भाषा) टोमी ज्यूरिक के दो गोल की मदद से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने शनिवार को यहां ईस्ट बंगाल को 3-2 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता की तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया।

नॉर्थईस्ट की तरफ से ज्यूरिक (चौथे, 66वें मिनट) और नेस्टर अल्बियाच (15वें) ने, जबकि ईस्ट बंगाल के लिए नंदकुमार सेकर (53वें) और फेलिसियो ब्राउन फोर्ब्स (82वें) ने गोल किये।

इस जीत से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के 14 मैच में 16 अंक हो गए हैं और वह बेंगलुरू एफसी और जमशेदपुर एफसी को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर पहुंच गया है। ईस्ट बंगाल के 12 मैच में 12 अंक है और वह नौवें स्थान पर है।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में