नार्थईस्ट यूनाईटेड ने केरल ब्लास्टर्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बनायी

नार्थईस्ट यूनाईटेड ने केरल ब्लास्टर्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बनायी

नार्थईस्ट यूनाईटेड ने केरल ब्लास्टर्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बनायी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: February 26, 2021 4:21 pm IST

वास्को, 26 फरवरी (भाषा) नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी ने शुक्रवार को यहां केरल ब्लास्टर्स को 2-0 से हराकर दूसरी बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के प्लेऑफ में जगह बनायी।

नार्थईस्ट की तरफ से सुहैर वेदाकेपीडिका ने 34वें और लालेंगमाविया ने 45वें मिनट में गोल किये।

नार्थईस्ट यूनाईटेड पिछले नौ मैचों से अजेय है और 20 मैचों में उसकी यह आठवीं जीत है। उसके अब 33 अंक हो गए हैं और उसने नॉकआउट में पहुंचने के साथ ही तालिका में भी तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

केरल ब्लास्टर्स को 20 मैचों में नौवीं हार झेलनी पड़ी है। टीम ने 17 अंकों के साथ 10वें नंबर पर रहते हुए सत्र का समापन किया। केरल ब्लास्टर्स को पिछले आठ मैचों में एक भी जीत नहीं मिली और उसे हार के साथ इस सत्र को अलविदा कहना पड़ा।

भाषा

पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में