नोवाक जोकोविच पेरिस ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में

नोवाक जोकोविच पेरिस ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में

नोवाक जोकोविच पेरिस ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में
Modified Date: July 31, 2024 / 06:02 pm IST
Published Date: July 31, 2024 6:02 pm IST

पेरिस, 31 जुलाई (एपी) सर्बिया के शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने बुधवार को यहां ओलंपिक खेलों की टेनिस स्पर्धा के पुरुष एकल में जर्मनी के डोमिनिक कोपफर पर 7-5, 6-3 की जीत से क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

जोकोविच ने इस तरह चौथी बार ओलंपिक एकल क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई और अब उनकी निगाहें अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने पर लगी होंगी क्योंकि यही पदक उनकी कैबिनेट में मौजूद नहीं है।

रिकॉर्ड 24 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुका यह 37 वर्षीय खिलाड़ी बीजिंग 2008 ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुका है।

इस दफा टेनिस मुकाबले रोलां गैरों में हो रहे हैं जहां जोकोविच तीन मेजर खिताब जीत चुके हैं। अब बृहस्पतिवार को उनका सामना स्टेफानोस सिटसिपास से होगा जिसे जोकोविच ने 2021 में कोर्ट फिलिप चार्टियर पर हुए फाइनल में हराया था।

सिटसिपास ने अर्जेंटीना के सेबेस्टियन बाएज को 7-5, 6-1 से हराया।

एपी नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में