BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

नूपुर ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक पक्का किया

नूपुर ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक पक्का किया

नूपुर ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक पक्का किया
Bhasha
Published: 10 Sept 2025 | 6:50 pmModified: 10 Sept 2025 | 6:50 pm

लीवरपूल, 20 सितंबर (भाषा) हैवीवेट मुक्केबाज नूपुर श्योराण ने मौजूदा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला पदक सुनिश्चित किया जब बुधवार को यहां उन्होंने उज्बेकिस्तान की ओल्टीनॉय सोतिमबोएवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

चैंपियनशिप के अपने पहले मुकाबले में नूपुर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 4-1 से हराकर 80 किग्रा से अधिक वर्ग के अंतिम चार में प्रवेश किया। इस वर्ग में सिर्फ 10 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

इस जीत के साथ नूपुर ने कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया।

मंगलवार रात जादुमणि सिंह (48 किग्रा) और अभिनाश जामवाल (65 किग्रा) ने आसान जीत के साथ पुरुष क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

हालांकि जुगनू अहलावत (85 किग्रा) का अभियान स्कॉटलैंड के रॉबर्ट मैकनल्टी के खिलाफ पहले दौर में हार के साथ समाप्त हो गया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: नूपुर ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक पक्का किया