ओडिशा एफसी ने सुदेवा दिल्ली को हराकर अंतिम आठ में जगह बनायी

ओडिशा एफसी ने सुदेवा दिल्ली को हराकर अंतिम आठ में जगह बनायी

ओडिशा एफसी ने सुदेवा दिल्ली को हराकर अंतिम आठ में जगह बनायी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: August 29, 2022 10:18 pm IST

गुवाहाटी, 29 अगस्त (भाषा) स्पेन के शाऊल क्रेस्पो के दो गोल की मदद से ओडिशा एफसी ने सुदेवा दिल्ली एफसी को 3-0 से हराकर सोमवार को डूरंड कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

क्रेस्पो ने मैच के 19वें और 39वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।

जैरी माविहमिंगथांगा ने 40वें मिनट में गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। टीम की यह बढ़त मैच के आखिर तक बरकरार रही।

ओडिशा की यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में