ओडिशा सरकार ने चार खिलाड़ियों को सम्मानित किया
ओडिशा सरकार ने चार खिलाड़ियों को सम्मानित किया
भुवनेश्वर, एक फरवरी (भाषा) ओडिशा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए राज्य के चार उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों में लोमा स्वैन को 2025 में तोक्यो डेफलिम्पिक्स (बधिर ओलंपिक) में कांस्य पदक जीतने के लिए 5,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। सार्थक आर्य को तीसरे एशियाई युवा खेलों में कांस्य पदक जीतने के लिए 2,09,000 रुपये का पुरस्कार दिया गयए।
शतरंज खिलाड़ी पद्मिनी राउत को 2025 में फिडे विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा भारोत्तोलक बिदुष्मिता भोई को राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 1,33,000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


