लंदन, तीन जुलाई (एपी) चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका शुक्रवार को यहां डारिया कासात्किना पर 6-1, 6-3 की आसान जीत के साथ पहली बार विम्बलडन महिला एकल के चौथे दौर में जगह बनाने में सफल रही।
ओसाका ने मैच के के बाद कोर्ट पर हुए साक्षात्कार में अपनी बेटी शाई के तीसरे जन्मदिन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बेटी को जन्मदिन के मौके पर पास के पार्क ले जाने की योजना थी, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक पूरी नहीं हो सकी।
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘शायद मुझे यह नहीं बताना चाहिए, लेकिन कल वह थोड़ी शरारती थी। हम उसे पार्क ले गए थे, लेकिन उसे ‘टाइमआउट’ देना पड़ा। अब आज फिर उसे पार्क ले जाने की कोशिश करेंगे।’’
ओसाका अब शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी आर्यना सबालेंका और येलेना ओस्टापेंको के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ेंगी।
एपी आनन्द नमिता
नमिता