हॉकी को फिर से पटरी पर लाने के लिए पाकिस्तान ने विदेशी कोच की नियुक्ति की

Ads

हॉकी को फिर से पटरी पर लाने के लिए पाकिस्तान ने विदेशी कोच की नियुक्ति की

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 06:37 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 06:37 PM IST

लाहौर, 11 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान ने देश में हॉकी को फिर से मजबूत बनाने की दिशा में नीदरलैंड के हरमन क्रुइस को राष्ट्रीय हॉकी टीम का कोचिंग सलाहकार नियुक्त किया है।

इसके अलावा तीन अन्य विदेशी कोच को भी टीम से जोड़ा गया है।

ऑस्ट्रेलिया के डेविड डायर को फिटनेस कोच बनाया गया है जबकि बॉब वेल्डोफ गोलकीपिंग कोच और क्रिस बोवेन तकनीकी कोच तथा खेल मनोवैज्ञानिक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इन तीनों विदेशी कोच को दो वर्ष के अनुबंध पर नियुक्त किया गया है और वे शनिवार को लाहौर पहुंच चुके हैं। 70 वर्षीय हरमन क्रुइस भी जल्द ही उनके साथ जुड़ेंगे।

इसके अलावा पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने पूर्व ओलंपियन ताहिर जमान को हाई परफॉर्मेंस निदेशक नियुक्त किया है।

क्रुइस इससे पहले भारत और नीदरलैंड की हॉकी में भी काम कर चुके हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द