पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को ‘क्लीन स्वीप’ से रोका, तीसरा टी20 जीता
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को ‘क्लीन स्वीप’ से रोका, तीसरा टी20 जीता
शारजाह, 28 मार्च ( एपी ) पाकिस्तान ने तीसरा और आखिरी टी20 मैच 66 रन से जीतकर अफगानिस्तान को ‘क्लीन स्वीप’ करने से रोक दिया ।
पाकिस्तान ने सात विकेट पर 182 रन बनाये और बाद में अफगानिस्तान को आठ गेंद बाकी रहते 116 रन पर आउट कर दिया ।
पाकिस्तान के अंतरिम कप्तान शादाब खान और युवा तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने छह विकेट लिये । शादाब टी20 में 100 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले पुरूष क्रिकेटर बन गए । उन्होंने 13 रन देकर और इहसानुल्लाह ने 29 रन देकर तीन तीन विकेट लिये ।
शादाब ने बाद में 17 गेंद में 28 रन भी बनाये जबकि सैम अयूब अर्धशतक बनाने से एक रन से चूक गए ।
अफगानिस्तान ने हालांकि यह श्रृंखला 2 . 1 से जीत ली है जो पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी प्रारूप में श्रृंखला में उसकी पहली जीत है ।
अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जदरान पहली गेंद पर ही चोटिल होकर बाहर हो गए। कनकशन ( सिर में चोट लगना ) विकल्प अजमतुल्लाह उमरजई ने 21 रन बनाये और वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे ।
पाकिस्तान ने पहले दो टी20 मैचों में नौ विकेट पर 90 और छह विकेट पर 130 रन बनाये थे लेकिन इस मैच में उसका प्रदर्शन अच्छा रहा । सैम ने स्पिनर राशिद खान का बखूबी सामना कररते हुए पारी में दो छक्के और चार चौके जड़े । वहीं अब्दुल्ला शफीक ने 13 गेंद में 23 रन बनाये ।
एपी मोना
मोना

Facebook


