पाकिस्तान ने बनाये चार विकेट पर 176 रन

पाकिस्तान ने बनाये चार विकेट पर 176 रन

पाकिस्तान ने बनाये चार विकेट पर 176 रन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: November 11, 2021 9:26 pm IST

दुबई, 11 नवंबर (भाषा) पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान (67) और फखर जमां (नाबाद 55) की अर्धशतकीय पारियों से आईसीसी टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को यहां बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट पर 176 रन बनाये।

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने 39 रन का योगदान दिया।

आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क ने 38 रन देकर दो विकेट चटकाये जबकि पैट कमिंस और एडम जम्पा को एक एक विकेट मिला।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में