कोलंबो, 18 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने नामीबिया के खिलाफ बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पाकिस्तान ने रविवार को भारत से हारने वाली टीम में दो बदलाव किए हैं।
टीम ने खराब फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और लेग स्पिनर अबरार अहमद की जगह सलमान मिर्जा और ख्वाजा नफे को अंतिम एकादश में शामिल किया है।
भाषा
पंत
पंत