Pakistan Out of World Cup: बाबर, आगा, शादाब और नवाज का करियर ख़त्म?.. विश्वकप से बाहर होते ही इस तरह फूटा सीनियर खिलाड़ियों के खिलाफ गुस्सा..
Pakistani senior cricketers retirement News: टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पूर्व खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम और चयन पर सवाल उठाए।
Pakistani senior cricketers retirement News || Image- Sports Channel file
- पूर्व खिलाड़ियों ने जताई नाराजगी
- सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल
- चयन और रणनीति पर उठे सवाल
कराची: पाकिस्तान ने भले ही अपना टी20 विश्व कप अभियान जीत के साथ समाप्त किया हो, (Pakistani senior cricketers retirement News) लेकिन पूरे टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन से देश का क्रिकेट जगत काफी निराश नजर आ रहा है। बड़े मुकाबलों में टीम की असफलता को लेकर पूर्व खिलाड़ियों ने खुलकर नाराजगी जताई है।
बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम खिलाड़ी
पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने रविवार को कहा, “आपको अपने देश के क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन की छाप छोड़ने के लिए दो साल में एक मौका मिलता है और आप फिर से विफल हो जाते हैं। यह सब देखना बहुत निराशाजनक है।” उन्होंने कहा कि ऊंची रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ प्रदर्शन चिंता का विषय है और अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़े फैसले लेने की जरूरत है।
पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों को टी20 क्रिकेट में खुद को स्थापित करने के लिए जरूरत से ज्यादा मौके दिए गए, लेकिन वे बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। उन्होंने कहा, “अब आगे बढ़ने और अपनी गलतियों से सीखने का समय है।”
पूर्व खिलाड़ियों ने की आलोचना
एक अन्य पूर्व कप्तान मोइन खान ने कहा कि जब तक पाकिस्तान ऊंची रैंकिंग वाली टीमों को हराने में सक्षम नहीं होगा, तब तक वह कभी भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाएगा। उन्होंने कहा, “आप कोई बड़ा टूर्नामेंट तब तक नहीं जीत सकते जब तक आपके पास शीर्ष टीमों को हराने की काबिलियत नहीं हो। (Pakistani senior cricketers retirement News) बदकिस्मती से हमने चयन और मैदान पर बहुत सारी गलतियां की हैं। इससे भी ज्यादा जरूरी बात यह है कि हमारे मुख्य खिलाड़ी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।”
पूर्व कप्तान बाबर आजम, मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद नवाज जैसे सीनियर खिलाड़ियों की भी कड़ी आलोचना हो रही है। आगा के स्वदेश लौटने के बाद उन्हें कप्तानी से हटाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पाकिस्तान के पूर्व कोच सकलेन मुश्ताक को भी अपने दामाद शादाब खान के प्रदर्शन का दोष मुख्य कोच माइक हेसन पर डालकर उनका बचाव करने के प्रयास को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- फरवरी में जीएसटी संग्रह 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा
- उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अगला ‘फ्रेंच फ्राई’ केंद्र, जलवायु परिवर्तन से आलू की गुणवत्ता में सुधार
- तेजस्वी के राज्यसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच लालू ने रविवार को राजद की बैठक बुलाई
- पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच शेयर बाजारों में गिरावट की आशंका: विश्लेषक
यह भी देखें:-
- एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
- खामेनेई की मौत पर मुस्लिम संगठनों ने आक्रोश जताया; शिया समुदाय ने किया तीन दिन के शोक का ऐलान
- रेनॉ इंडिया की बिक्री फरवरी में 31 प्रतिशत बढ़कर 3,495 इकाई रही
- ‘तुम कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से ख़ामेनेई निकलेगा’ शिया समुदाय ने US-इजरायल के खिलाफ की नारेबाजी

Facebook


