Indore Cm Vijay Cyber Fraud : थलपति विजय के नाम पर साइबर ठगी का नया खेल! फर्जी फाउंडेशन से आर्थिक मदद का झांसा, लिंक भेजकर ऐसे ऐंठ रहे पैसे
इंदौर में साइबर ठगों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय उर्फ थलपति विजय के नाम का इस्तेमाल कर ठगी का नया तरीका अपनाया है। कथित फाउंडेशन से बिजनेस, एजुकेशन और स्टार्टअप लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से रजिस्ट्रेशन, GST और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ऑनलाइन पैसे मांगे जा रहे हैं। मामले में आधा दर्जन से ज्यादा शिकायतें सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
Indore Cm Vijay Cyber Fraud : Image Source : File
- CM विजय के कथित फाउंडेशन से आर्थिक मदद का दिया जा रहा झांसा
- लोन और सहायता के नाम पर मोबाइल पर भेजा जा रहा फर्जी लिंक
- आधा दर्जन से ज्यादा शिकायतों के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच
इंदौर : Indore Cm Vijay Cyber Fraud : मध्य प्रदेश के इंदौर में साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका निकाला है। अब ठग तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय उर्फ थलपति विजय के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे है। मुख्यमंत्री के कथित फाउंडेशन से आर्थिक मदद दिलाने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन पैसे वसूले जा रहे हैं। इस मामले में आधा दर्जन से ज्यादा शिकायतें सामने आने के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
कैसे करते है ठगी ?
दरअसल, ठग खुद को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कथित फाउंडेशन का कर्मचारी बताकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। लोगों को बिजनेस लोन, एजुकेशन लोन, स्टार्टअप लोन और विदेश में पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा दिया जा रहा है। बता दें की ये ठगी का तरीका भी बेहद शातिर है। पहले लोगों को आर्थिक मदद का लालच दिया जाता है इसके बाद मोबाइल पर एक लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन कराया जाता है।
आधा दर्जन शिकायतें अब तक दर्ज
रजिस्ट्रेशन के बाद GST, प्रोसेसिंग फीस और दूसरे शुल्क के नाम पर ऑनलाइन पैसे जमा कराने को कहा जाता है। बता दें की इंदौर क्राइम ब्रांच और साइबर सेल को अब तक इस तरह की करीब आधा दर्जन शिकायतें मिल चुकी है। शिकायतों के बाद पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर, भेजे गए लिंक और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच शुरू कर दी है।
जाँच में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस साइबर ठगी के पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है। इस मामले की जांच के लिए इंदौर पुलिस तमिलनाडु पुलिस के भी संपर्क में है और दोनों राज्यों के बीच संबंधित जानकारियां साझा की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें
- MP Free Laptop Yojana 2026: छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 देगी राज्य सरकार, सीएम कल खाते में ट्रांसफर करेंगे पैसे, लिस्ट में ये विधार्थी है शामिल
- Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
- All Schools Closed Today: आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, प्रशासन ने देर रात जारी किया आदेश
- Raipur Murder Case: राजधानी में आधी रात खूनी खेल, इस इलाके में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मंजर देख कांप गई पुलिस

Facebook


