पंकज आडवाणी ने पदार्पण में राष्ट्रीय 9-बॉल पूल खिताब जीता

Ads

पंकज आडवाणी ने पदार्पण में राष्ट्रीय 9-बॉल पूल खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 08:47 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 08:47 PM IST

लुधियाना, 31 मार्च (भाषा) भारत के मशहूर क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने मंगलवार को यहां एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला राष्ट्रीय 9-बॉल पूल खिताब जीत लिया।

पेट्रोलियम खेल प्रमोशन बोर्ड का प्रतिनिधित्व कर रहे कई बार के विश्व चैंपियन आडवाणी ने दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में 11 अंक के फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ के नितिन शर्मा को 11-6 से हरा दिया।

बिलियर्ड्स और स्नूकर में 28 विश्व खिताब जीतने वाले आडवाणी ने यह साबित कर दिया कि वे क्यू स्पोर्ट्स के इस तेज-तर्रार प्रारूप में भी उतने ही माहिर हैं। उन्होंने धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी की।

आडवाणी ने कहा, ‘‘मुझे यकीन नहीं हो रहा, यह एक बहुत ही अलग तरह का खिताब है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए यह जीत बहुत मायने रखती है क्योंकि मैंने एक ऐसे खेल में जीत हासिल की है जो मेरे ‘कम्फर्ट जोन’ (आराम के दायरे) से बाहर है। एक ‘अंडरडॉग’ (कमजोर दावेदार) के तौर पर शुरुआत करना और आखिर में ट्रॉफी जीतना, ऐसा कुछ है जिसकी मैंने अपने सपनों में भी कभी कल्पना नहीं की थी। ’’

भाषा नमिता

नमिता