पंत को अपने शॉट पर नियंत्रण रखकर ऑफ साइड में ज्यादा खेलना चाहिए: कोच देवेंद्र शर्मा

पंत को अपने शॉट पर नियंत्रण रखकर ऑफ साइड में ज्यादा खेलना चाहिए: कोच देवेंद्र शर्मा

पंत को अपने शॉट पर नियंत्रण रखकर ऑफ साइड में ज्यादा खेलना चाहिए: कोच देवेंद्र शर्मा
Modified Date: June 4, 2026 / 11:58 am IST
Published Date: June 4, 2026 11:58 am IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) ऋषभ पंत के बचपन के कोच देवेंद्र शर्मा ने इस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को आड़े शॉट खेलने से बचने और ऑफ-साइड पर अधिक खेलने की सलाह दी है।

पंत के लिए आईपीएल का लगातार दूसरा सत्र निराशाजनक रहा, जिसके बाद उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी। अब वह भारत के लिए केवल टेस्ट क्रिकेट में खेलते हैं जहां हाल में उन्हें उप कप्तान पद से भी हटा दिया गया था।

शर्मा ने पीटीआई से कहा, ‘‘वह जरूरत से ज्यादा कोशिश कर रहा है और बहुत अधिक आड़े शॉट खेल रहा है। वह खुद पर बहुत ज्यादा दबाव डाल रहा है। उसे अधिक सीधे शॉट खेलने चाहिए, इससे उसे अधिक सफलता मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने उससे आखिरी बार बात की थी, तो मैंने उसे फॉर्म में वापसी करने के लिए अधिक से अधिक सीधे शॉट खेलने का सुझाव दिया था। जब आप रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हो तो आपको ‘बेसिक्स’ पर ध्यान देना चाहिए।’’

पंत अब शनिवार से मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आएंगे।

शर्मा ने कहा, ‘‘‘मैं उसे थोड़ा अलग तरीके से खेलने और अलग रणनीति अपनाने की सलाह दूंगा, क्योंकि टेस्ट और टी20 क्रिकेट में बहुत अंतर होता है। पिछली बार जब वह भारत के लिए टेस्ट खेला था, तब उसने मैच विजेता पारी खेली थी। मुझे पूरा यकीन है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ भी इसी तरह का प्रदर्शन करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसे संयमित आक्रामकता दिखानी चाहिए। उसे ऑन-साइड की बजाय ऑफ-साइड पर ज्यादा खेलना चाहिए।’’

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में