परितोष क्वार्टरफाइनल में डोंगशिन से 0-5 से हारे

परितोष क्वार्टरफाइनल में डोंगशिन से 0-5 से हारे

परितोष क्वार्टरफाइनल में डोंगशिन से 0-5 से हारे
Modified Date: September 26, 2026 / 02:26 pm IST
Published Date: September 26, 2026 2:26 pm IST

नागोया, 26 सितंबर (भाषा) भारत के परितोष को एशियाई खेलों में पुयो पुयो चैंपियंस ईस्पोर्ट्स प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में शनिवार को दक्षिण कोरिया के कांग डोंगशिन से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

परितोष एक भी पीरियड में जीत हासिल नहीं कर पाए और कांग ने 5-0 से आसान जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई।

परितोष ने बृहस्पतिवार को ग्रुप बी में दो जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

परितोष ने मंगोलिया के मुंखजोरिग गनबोल्ड पर 3-0 से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और फिर सिंगापुर के कोह मुन जून जस्टिन को 3-2 से हराया। उन्हें चीनी ताइपे के त्ज़ुआंग कुओ से 0-3 से और थाईलैंड के तानारक वोंगकिटिकुन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

भाषा

पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में