पारुल चौधरी ने ‘मीटिंग निकाइया’ में अपना ही रिकॉर्ड बेहतर करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया
पारुल चौधरी ने ‘मीटिंग निकाइया’ में अपना ही रिकॉर्ड बेहतर करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया
नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) भारत की पारुल चौधरी ने फ्रांस के नीस में आयोजित ‘मीटिंग निकाइया 2026’ प्रतियोगिता में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में 15:04.26 का नया निजी सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया और दूसरा स्थान हासिल किया।
भारत की यह एथलीट इथियोपिया की बेरेका सेनिया मोहम्मद के पीछे रहीं जिन्होंने 15:03.85 के मीट रिकॉर्ड से पहला स्थान हासिल किया। फ्रांस की एलेसिया जार्बो 15:16.83 के सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने ट्वीट किया, ‘‘पारुल चौधरी ने ‘मीटिंग निकाइया 2026’ में 15:04.26 का शानदार समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। ’’
इस तरह पारुल ने 5000 मीटर दौड़ में एएफआई के एशियाई खेल 2026 के लिए क्वालीफाइंग मानक (15:36.58 सेकंड) को पार कर लिया है। हांग्झोउ एशियाई खेलों की मौजूदा चैंपियन 31 वर्षीय पारुल के नाम 3000 मीटर स्टीपलचेज का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज है।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर

Facebook


