BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

फेरवानी ने एनएससीआई बॉल्क्लाइन स्नूकर में उत्तम को हराया

फेरवानी ने एनएससीआई बॉल्क्लाइन स्नूकर में उत्तम को हराया

फेरवानी ने एनएससीआई बॉल्क्लाइन स्नूकर में उत्तम को हराया
Bhasha
Published: 01 May 2025 | 6:28 pmModified: 01 May 2025 | 6:28 pm

मुंबई, एक मई (भाषा) स्पर्श फेरवानी ने बृहस्पतिवार को एनएससीआई बॉल्क्लाइन स्नूकर टूर्नामेंट के रोमांचक ग्रुप मैच में पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए अनुभवी निखिल उत्तम को 4-3 से हराया।

सात फ्रेम के मैच में 1-3 से पिछड़ने के बाद फेरवानी ने आखिरी तीन फ्रेम में वापसी करते हुए उत्तम को 5-77, 52-57, 69-42, 29-72, 79-4, 65-12, 62-11 से हराया।

अन्य मुकाबलों में गौड़ अरविंद ने पांचवें और छठे फ्रेम में जीत हासिल करके शौकीन खान के खिलाफ 4-2 (85-58, 33-51, 61-47, 25-66, 63-48, 63-41) से जीत दर्ज की जबकि ऋषभ पंचमिया ने अमानुल्लाह शेख को 4-2 (62-22, 16-55, 73-39, 11-47, 75-24, 68-29) से हराया।

पिनाक अनाप ने निखिल भंसाली के खिलाफ दबदबा बनाते हुए 4-0 (62-26, 70-46, 56-35,130-4) से जीत दर्ज की।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: फेरवानी ने एनएससीआई बॉल्क्लाइन स्नूकर में उत्तम को हराया

People also search for:SnookerSportsSports Snooker