BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

फिलीपींस ने उज्बेकिस्तान को 2-0 से हराकर महिला विश्व कप में जगह बनाई

फिलीपींस ने उज्बेकिस्तान को 2-0 से हराकर महिला विश्व कप में जगह बनाई

फिलीपींस ने उज्बेकिस्तान को 2-0 से हराकर महिला विश्व कप में जगह बनाई
Bhasha
Published: 19 Mar 2026 | 11:59 amModified: 19 Mar 2026 | 11:59 am

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया), 19 मार्च (एपी) एंजेला बियर्ड और जैकलिन साविस्की ने छह मिनट के अंतराल में गोल किए जिससे फिलीपींस ने महिला एशियाई कप प्लेऑफ में गुरुवार को उज्बेकिस्तान को 2-0 से हराकर विश्व कप फुटबॉल में जगह पक्की की।

इस तरह से महाद्वीपीय चैंपियनशिप से छह टीमों ने महिला विश्व कप में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया, जापान, चीन और दक्षिण कोरिया ने क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करके पहले ही ब्राजील में 2027 में होने वाले महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया था।

फिलीपींस की टीम को क्वार्टर फाइनल में जापान से 7-0 से हार का सामना करना पड़ा था। उत्तर कोरिया और ताइवान के बीच खेले जाने वाले मैच का विजेता भी विश्व कप में प्रवेश करेगा।

एपी

पंत

पंत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: फिलीपींस ने उज्बेकिस्तान को 2-0 से हराकर महिला विश्व कप में जगह बनाई