आईजीपीएल की टीम प्रतियोगिता में फीनिक्स हैदराबाद ने जीत हासिल की

आईजीपीएल की टीम प्रतियोगिता में फीनिक्स हैदराबाद ने जीत हासिल की

आईजीपीएल की टीम प्रतियोगिता में फीनिक्स हैदराबाद ने जीत हासिल की
Modified Date: April 13, 2026 / 12:22 pm IST
Published Date: April 13, 2026 12:22 pm IST

पोर्ट लुई (मॉरीशस), 13 अप्रैल (भाषा) सचिन बैसोया की अगुवाई वाली फीनिक्स हैदराबाद ने यहां लिएंडर पेस की मेजबानी में आयोजित आईजीपीएल इनविटेशनल 2026 मॉरीशस गोल्फ टूर्नामेंट में टीम प्रतियोगिता में जीत हासिल की।

बैसोया ने तीन दिनों में 67-71-67 का स्कोर बनाया। इस 30 वर्षीय खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन से फीनिक्स ने मुंबई अत्री और आरवीआर दिल्ली को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले का खिताब फीनिक्स के बैसोया को मिला, जबकि गोल्फकनेक्ट बैंगलोर की तरफ से खेल रहे युवा खिलाड़ी वीर गणपति दूसरे स्थान पर रहे।

फीनिक्स ने तीन दिनों में 14 अंडर का स्कोर बनाकर अत्री को पीछे छोड़ा, जिसका स्कोर 13 अंडर रहा। आरवीआर दिल्ली का कुल स्कोर 12 अंडर रहा।

फीनिक्स ने इस तरह से 100 अंक, अत्री ने 90 और आरवीआर ने 80 अंक हासिल किए। आईजीपीएल इनविटेशनल के सभी अंकों को सत्र के आखिर में जोड़कर टीम चैंपियन का खिताब दिया जाएगा।

फीनिक्स की टीम में बैसोया, राघव चुघ, रणजीत सिंह और अर्जुन भाटी, अत्री की टीम में ओलंपियन उदयन माने, विपुल अमन राज, आदिल बेदी और तुषार पन्नू तथा आरवीआर दिल्ली की टीम में शिव कपूर, चिराग कुमार, आर्यन रूपा आनंद और गौरव घई शामिल थे।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में