पिस्टोरियस को नहीं मिली पेरोल, रिहाई के लिए न्यूनतम सजा पूरी नहीं हुई
पिस्टोरियस को नहीं मिली पेरोल, रिहाई के लिए न्यूनतम सजा पूरी नहीं हुई
प्रिटोरिया, 31 मार्च (एपी) पूर्व ओलंपिक धावक ऑस्कर पिस्टोरियस को शुक्रवार को पेरोल से वंचित कर दिया गया क्योंकि उन्होंने इसके लिए जरूरी सजा की न्यूनतम अवधि पूरी नहीं की है।
पिस्टोरियस अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की 2013 में गोली मारकर हत्या करने का आरोप साबित होने के बाद 13 साल पांच महीने जेल की सजा काट रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका के सुधार विभाग ने एक बयान में कहा कि पेरोल बोर्ड ने फैसला सुनाया कि पिस्टोरियस अगस्त 2024 में फिर से आवेदन कर सकेंगे।
बोर्ड ने पिस्टोरियस की सजा पर एक नये स्पष्टीकरण का हवाला दिया, जिसे दक्षिण अफ्रीका के ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ अपील’ ने तीन दिन पहले जारी किया था।
प्रिस्टोरियस को 2014 में शुरू में गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया गया था लेकिन 2017 में वह हत्या करने के दोषी करार दिये गये और उन्हें 13 साल पांच महीने की सजा सुनायी गयी।
दक्षिण अफ्रीका में गंभीर अपराधियों को पेरोल का पात्र होने के लिए कम से कम सजा की आधी सजा पूरी करनी होती है।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर

Facebook


