पीकेएल: तमिल थलाइवाज ने यू मुंबा और पटना पाइरेट्स ने तेलुगु टाइटन्स को हराया

Ads

पीकेएल: तमिल थलाइवाज ने यू मुंबा और पटना पाइरेट्स ने तेलुगु टाइटन्स को हराया

  •  
  • Publish Date - November 22, 2022 / 10:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

हैदराबाद, 22 नवंबर (भाषा) तमिल थलाइवाज ने प्रो कबड्डी लीग के मैच में मंगलवार को यहां यू मुंबा को 34-20 के बड़े अंतर से हराया।

मुकाबले में टीम के कप्तान सागर ने आठ टैकल अंक जुटाए जबकि अजिंक्य पवार ने पांच रेड अंकों के साथ जीत के अंतर को बढ़या।

दिन के दूसरे मुकाबले में सचिन के 14 अंक के दम पर पटना पाइरेट्स ने तेलुगु टाइटन्स को रोमांचक मुकाबले में 36-35 से हराया।

तेलुगु टाइटन्स के लिए सिद्धार्थ देसाई ने 15 अंक जुटाये।

भाषा आनन्द

आनन्द