प्लिप्यूच ने मुंबई ओपन क्वालीफायर में अंकिता को बाहर का रास्ता दिखाया

प्लिप्यूच ने मुंबई ओपन क्वालीफायर में अंकिता को बाहर का रास्ता दिखाया

प्लिप्यूच ने मुंबई ओपन क्वालीफायर में अंकिता को बाहर का रास्ता दिखाया
Modified Date: February 1, 2026 / 07:43 pm IST
Published Date: February 1, 2026 7:43 pm IST

मुंबई, एक फरवरी (भाषा)  भारत की अनुभवी टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना मुंबई ओपन (डब्ल्यूटीए 125के सीरीज) के क्वालीफायर से बाहर हो गई, जबकि चार अन्य खिलाड़ी रविवार को मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में कामयाब रहीं।

अंकिता थाईलैंड की पेंगटार्न प्लिप्यूच से हार गईं। प्लिप्यूज ने दो घंटे 39 मिनट तक चले मुकाबले को 6-2, 1-6, 6-4 से अपने नाम किया।

प्लिप्यूज के अलावा जापान की मात्सुदा मिसाकी, जुजाना पावलिकोव्स्का और क्रिस्टियाना सिदोरोवा ने भी मुख्य ड्रॉ में अपनी जगह पक्की की।

मिसाकी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना की निकोल फोसा ह्यूर्गो को 7-5, 6-4 से हराकर उलटफेर किया जबकि पोलैंड की पावलिकोव्स्का ने फिनलैंड की अनास्तासिया कुलिकोवा तीन घंटे से अधिक समय तक चले मैराथन मुकाबले में 6-3, 4-6, 7-6 (7-4) मात दी।

क्रिस्टियाना सिदोरोवा ने दिन के आखिरी मुकाबले में क्वालीफायर में दूसरी वरीयता प्राप्त यास्मीन कब्बाज को आसानी से हरा दिया। उन्होंने 6-4, 6-2 की एकतरफा जीत दर्ज की।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में