प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे शतरंज जीतने पर प्रज्ञानानंदा को बधाई दी
प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे शतरंज जीतने पर प्रज्ञानानंदा को बधाई दी
नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शतरंज खिलाड़ी आर. प्रज्ञानानंदा के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने पर बधाई दी और इसे भारतीय खेल इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि करार दिया।
प्रज्ञानानंदा नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के 2013 में आरंभ होने के बाद इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने अपने अभियान के दौरान विश्व नंबर एक और सात बार के विजेता मैग्नस कार्लसन को दो बार हराकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। कार्लसन को शतरंज इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रज्ञानानंदा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई। यह वास्तव में एक असाधारण उपलब्धि है जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाती है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
यह जीत बेहद मजबूत प्रतिस्पर्धा में हासिल हुई, जहां ‘ओपन’ वर्ग के सभी छह खिलाड़ी 2700 से अधिक रेटिंग वाले थे। कार्लसन 2840 की रेटिंग के साथ शीर्ष पर थे जिससे प्रज्ञानानंदा की यह उपलब्धि और भी अधिक विशिष्ट एवं महत्वपूर्ण बन जाती है।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


