पर्थ, तीन जनवरी ( एपी ) पोलैंड ने चीन को 3 . 0 से हराकर युनाइटेड कप टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि फ्रांस ने इटली को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई ।
शीर्ष वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने दुनिया की 14वें नंबर की खिलाड़ी झेंग किनवेन को महिला एकल में 6 . 2, 6 . 3 से हराया । वहीं हुबर्ट हुरकाज ने झांग झिंजेन को पुरूष एकल में 6 . 3, 6 . 4 से मात दी । मिश्रित युगल में कैटरीना पीटर और जान जीलिंस्की ने याउ शियाओदी और सुन फाजिंग को 6 . 3, 5 . 7, 10 . 7 से हराया ।
पोलैंड की टीम अब सिडनी में सेमीफाइनल खेलेगी जहां उसका सामना फ्रांस और नॉर्वे के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा ।
यूनान को कनाडा से खेलना है और अगले दौर में पहुंचने के लिये उसे हर हालत में यह मैच जीतना होगा । वहीं सर्बिया की टक्कर आस्ट्रेलिया से होगी ।
एपी मोना नमिता
नमिता