पूजा सिंह ने एशियाई अंडर 20 चैम्पियनशिप में ऊंची कूद का सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
पूजा सिंह ने एशियाई अंडर 20 चैम्पियनशिप में ऊंची कूद का सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
हांगकांग, 28 मई (भाषा) ऊंची कूद खिलाड़ी पूजा सिंह ने एशियाई अंडर 20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शुक्रवार को दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीतने के साथ सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा ।
19 वर्ष की पूजा ने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 1 . 93 मीटर की कूद लगाई । उन्होंने सहाना कुमारी का 14 साल पुराना 1 . 92 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा ।
इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1 . 90 मीटर था जो उन्होंने अप्रैल 2026 में दिल्ली में इंडियन एथलेटिक्स सीरिज मीट में बनाया था ।
मौजूदा एशियाई चैम्पियन पूजा ने पिछले साल दक्षिण कोरिया में महिला ऊंची कूद का स्वर्ण पदक जीता था ।
इसके साथ ही उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का राष्ट्रमंडल खेलों के लिये तय 1 . 92 मीटर का क्वालीफाइंग मानक भी हासिल कर लिया ।
भारत अब तक चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य जीत चुका है ।
नितिन गुप्ता ने पुरूषों की 5000 मीटर पैदलचाल में स्वर्ण पदक जीता जबकि अमानत कम्बोज ने महिला चक्का फेंक में पीला तमगा हासिल किया ।
राहुल जाखड़ ने पुरूषों के डेकाथलन में स्वर्ण जीता । साधना देवी ने महिलाओं की त्रिकूद में और उपकार ने पुरूषों के डेकाथलन में रजत पदक हासिल किया । नीरू पाठक ने महिलाओं की 400 मीटर में कांस्य पदक जीता ।
भाषा मोना नमिता
नमिता

Facebook


