पुर्तगाल ने विश्व कप अभ्यास मैच में नाइजीरिया को हराया
पुर्तगाल ने विश्व कप अभ्यास मैच में नाइजीरिया को हराया
लेइरिया (पुर्तगाल), 11 जून (एपी) पुर्तगाल ने फुटबॉल विश्व कप से पूर्व अपने आखिरी तैयारी मैच में बुधवार को यहां नाइजीरिया को 2-1 से हराया लेकिन स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने निराश किया।
पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में रिकॉर्ड 143 गोल दागने वाले 41 साल के रोनाल्डो को दोनों हाफ में गोल करने के बेहद आसान मौके मिले और उन्हें सिर्फ गोलकीपर को छकाना था लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे।
छठी बार विश्व कप में खेलने की तैयारी कर रहे और पांच बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रोनाल्डो 65वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे थे।
पुर्तगाल को 23वें मिनट में पेड्रो नेटो ने बढ़त दिलाई लेकिन 14 मिनट बाद एकोर एडम्स ने नाइजीरिया को बराबरी दिला दी।
फ्रांसिस्को कोनसेइयो ने 75वें मिनट में पुर्तगाल को एक बार फिर बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई।
एपी सुधीर
सुधीर

Facebook


