जय मीणा सॉफ्ट टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

जय मीणा सॉफ्ट टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

जय मीणा सॉफ्ट टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Modified Date: September 22, 2026 / 04:00 pm IST
Published Date: September 22, 2026 4:00 pm IST

नागोया, 22 सितंबर (भाषा) भारत के जय मीणा मंगलवार को एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

जय ने ग्रुप डी में पाकिस्तान के अराइन हुसैन को 4-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में अब उनका मुकाबला फिलीपींस के शेरविन नुगुइट से होगा।

आर्यन ठाकुर ने मंगोलिया के अल्टांगेरेल बोल्ड-एर्डेने पर 4-0 (4-1, 4-1, 4-0, 4-1) से जीत दर्ज की, लेकिन हिगाशियामा पार्क टेनिस सेंटर में चीनी ताइपे के चेन पो-यी से 0-4 से हार गए।

आध्या तिवारी ने महिला एकल में पाकिस्तान की कायनात शलवानी को 4-0 (4-2, 5-3, 4-1, 5-3) से हराया। उन्हें इससे पहले ग्रुप डी के अपने शुरुआती मैच में थाईलैंड की अलीशा जिग्लर से 1-4 (4-1, 0-4, 0-4, 2-4, 4-6) से हार का सामना करना पड़ा था।

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में