प्रणवी ने चार अंडर का कार्ड खेला, संयुक्त नौंवे स्थान पर
प्रणवी ने चार अंडर का कार्ड खेला, संयुक्त नौंवे स्थान पर
जोहानिसबर्ग, तीन मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने यहां जोबर्ग लेडीज ओपन के तीसरे दौर में चार अंडर 69 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से नौंवे स्थान पर चल रही हैं और अब उनकी निगाहें लेडीज यूरोपीय टूर में पहला शीर्ष 10 स्थान हासिल करने पर लगी हैं।
दक्षिण अफ्रीका के सनशाइन लेडीज टूर में पिछले हफ्ते पहला कट हासिल करने वाली 19 साल की प्रणवी का 54 होल में कुल स्कोर पांच अंडर 214 का है।
इससे वह दूसरे दौर के संयुक्त 17वें स्थान से शीर्ष 10 में पहुंचने में सफल रहीं।
कट हासिल करने वाली अन्य भारतीय रिद्धिमा दिलावड़ी ने छह ओवर 79 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 29वें से संयुक्त 59वें स्थान पर खिसक गयीं।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


