BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

प्रतीक और विनयगामूर्ति राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

प्रतीक और विनयगामूर्ति राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

प्रतीक और विनयगामूर्ति राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में
Bhasha
Published: 09 Oct 2024 | 9:01 pmModified: 09 Oct 2024 | 9:01 pm

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) शीर्ष वरीय प्रतीक श्योराण और तमिलनाडु की डी विनयगामूर्ति ने बुधवार को यहां फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में अपने-अपने जूनियर वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

प्रतीक को अंडर-16 लड़कों के वर्ग के तीसरे दौर में मुकाबले में सुमुख मार्या ने कड़ी टक्कर थी लेकिन वह पहला सेट गंवाने के बावजूद 1-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज करके अंतिम आठ में पहुंचे।

लड़कियों के अंडर-16 एकल वर्ग में विनयगामूर्ति ने 16वीं वरीय प्राची मलिक को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-1 से हराया।

महाराष्ट्र के समर्थ सहिता भी लड़कों के अंडर-16 वर्ग के अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने आदित्य मोर को सीधे सेट में 6-1, 7-6 से हराया।

लड़कों के एकल अंडर-14 वर्ग में महाराष्ट्र के अराध्य महासदे ने ए चौधरी को सीधे सेट में 6-0, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: प्रतीक और विनयगामूर्ति राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में