Premier League doesn’t listen to FIFA, विश्व कप क्वालीफायर्स के लिये नहीं छोड़ेगा खिलाड़ी

प्रीमियर लीग ने फीफा की नहीं सुनी, विश्व कप क्वालीफायर्स के लिये नहीं छोड़ेगा खिलाड़ी

Premier League doesn’t listen to FIFA, विश्व कप क्वालीफायर्स के लिये नहीं छोड़ेगा खिलाड़ी

FIFA World Cup 2022 live streaming

Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: August 25, 2021 2:38 am IST

Premier League doesn’t listen to FIFA

जेनेवा, 25 अगस्त (एपी) इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) ने कहा कि वह इंग्लैंड की ‘लाल सूची’ में शामिल देशों के खिलाड़ियों को विश्व कप क्वालीफायर्स में भाग लेने की अनुमति नहीं देगा।

दुनिया की सबसे धनी लीग की मंगलवार को की गयी इस घोषणा से पता चलता है कि विश्व की सर्वोच्च फुटबॉल संस्था फीफा कोरोना वायरस से जुड़े पृथकवास और क्लबों की चिंताओं को नजरअंदाज करके आगामी सप्ताहों में अधिक से अधिक विश्व कप क्वालीफायर्स के आयोजन के लिये कितना अधिक विरोध झेल रही है।

स्पेनिश लीग ने भी कहा है कि यदि उसका कोई क्लब दक्षिण अमेरिकी टीमों के अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये अपने खिलाड़ियों को छोड़ने से इन्कार करता है तो वह उसका समर्थन करेगा।

क्लबों को खिलाड़ियों को नहीं छोड़ने पर फीफा के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन लिवरपूल पहले ही मिस्र को कह चुका है कि वह अगले सप्ताह के मैच के लिये मोहम्मद सलाह को नहीं छोड़ेगा क्योंकि उन्हें इंग्लैंड लौटने पर 10 दिन के अनिवार्य पृथकवास पर रहना होगा।

प्रीमियर लीग के अन्य क्लबों ने भी लिवरपूल का समर्थन किया है। उन्होंने इस मामले में एकजुटता दिखाकर कोविड-19 को लेकर इंग्लैंड की लाल सूची में शामिल 26 देशों के 60 खिलाड़ियों को छोड़ने से इन्कार दिया। ये खिलाड़ी 19 क्लबों से जुड़े हैं।

दक्षिण अमेरिका के 10 देश इंग्लैंड की लाल सूची में शामिल हैं। लाल सूची में शामिल देशों से आने वाले व्यक्तियों को इंग्लैंड में 10 दिन तक अनिवार्य पृथकवास पर रहना पड़ता है।

इसका सबसे बुरा प्रभाव ब्राजील पर पड़ेगा जिसे गोलकीपर एलिसन (लिवरपूल), एडर्सन (मैनचेस्टर सिटी), कप्तान थियागो सिल्वा (चेल्सी), मिडफील्डर फ्रेड (मैनचेस्टर यूनाइटेड), फैबिन्हो (लिवरपूल) तथा फॉरवर्ड रॉबर्टो फ़िरमिनो (लिवरपूल), गेब्रियल जीसस (मैनचेस्टर सिटी) और रिचर्डसन (एवर्टन) के बिना खेलना पड़ेगा।

प्रीमियर लीग के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड मास्टर्स ने कहा, ‘‘क्लब अनिच्छा से लेकिन इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि इन नयी परिस्थितियों में खिलाड़ियों को छोड़ना पूरी तरह से अनुचित होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पृथकवास पर रहने से खिलाड़ियों की फिटनेस प्रभावित होगी। हम अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर की वर्तमान चुनौतियों को समझते हैं और व्यावहारिक समाधान के पक्षधर हैं।’’

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com