India Squad For Eng and Zim: इंग्लैंड के खिलाफ T20 में मिली हार के बाद इन दो खिलाड़ियों की छुट्टी, टीम इंडिया में हुई इन धाकड़ प्लेयरों की एंट्री, BCCI ने की घोषणा
इंग्लैंड के खिलाफ T20 में मिली हार के बाद इन दो खिलाड़ियों की छुट्टी, Prince Yadav and Ravi Bishnoi replace injured Harshit Rana and Varun Chakaravarthy
India Squad For Eng and Zim. Image Source- BCCI
नई दिल्ली। India Squad For Eng and Zim इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन समिति ने उनकी जगह क्रमशः प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया है।
India Squad For Eng and Zim बीसीसीआई के अनुसार, हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में अचानक दर्द महसूस हुआ। मेडिकल जांच और स्कैन में उन्हें ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग इंजरी की पुष्टि हुई। इसके चलते वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय (वनडे) सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब वह आगे के उपचार और पुनर्वास के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करेंगे।
वहीं, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में तकलीफ हुई थी। एमआरआई जांच में उन्हें ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग इंजरी पाई गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह के बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर कर दिया गया है। वह भी आगे के इलाज और फिटनेस के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रहेंगे। हर्षित राणा के स्थान पर युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है। वहीं, जिम्बाब्वे दौरे के लिए टी20 टीम में वरुण चक्रवर्ती की जगह अनुभवी लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका मिला है।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की संशोधित वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव।
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संशोधित टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।
- iPhone Air Price Drops: महंगा iPhone Air अब हुआ बजट में! छप्परफाड़ डिस्काउंट ने उड़ाए होश, ऑफर खत्म होने से पहले जान लें कीमत
- Drinking Water Benefits: 5 दिन भी नहीं टिक पाएगा शरीर? जानिए बिना पानी इंसान कितने दिन तक रह सकता है जीवित
- Ek Ped Maa Ke Naam Abhiyan: धरती की सेहत का ख्याल नहीं रख रहा इंसान, सीएम योगी ने की एक पेड़ मां के नाम महा अभियान की शुरुआत
- Obsession OTT Release Date: Netflix पर आने वाली है रूह कंपाने वाली हॉरर थ्रिलर फिल्म, इस तारीख को होगी रिलीज, अकेले देखे तो उड़ जाएगी रातों की नींद
- Chhindwara Suicide Case: हाथ-पैरों पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिख महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जानें किस बात से थी परेशान
- Khandwa Anganwadi Vacancy: 3 लाख लेकर कांग्रेस नेता की पत्नी को दे दी नौकरी…क्या मेरे 50 हजार की कोई कीमत नहीं? आंगनबाड़ी में नियुक्ति को लेकर भाजपा नेता की पत्नी का गंभीर आरोप

Facebook


