पृथ्वीराज, श्रेयसी दोहा विश्व कप की मिश्रित ट्रैप स्पर्धा में छठे स्थान पर रहे
पृथ्वीराज, श्रेयसी दोहा विश्व कप की मिश्रित ट्रैप स्पर्धा में छठे स्थान पर रहे
दोहा, 12 मार्च (भाषा) भारत के पृथ्वीराज टोंडाईमान और श्रेयसी सिंह की ट्रैप मिश्रित टीम रविवार को यहां छठे स्थान पर रही जिससे देश के निशानेबाजों ने आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में महज एक कांस्य पदक जीतकर अभियान खत्म किया।
पृथ्वीराज और श्रेयसी ने मिलकर क्वालीफिकेशन में 150 में से 142 अंक जुटाये जो कांस्य पदक के क्वालीफाइंग स्कोर (143 ) से एक अंक कम था।
शनिवार को पृथ्वीराज ने पुरूष ट्रैप स्पर्धा में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता था।
अमेरिका तीन स्वर्ण पदक जीतकर तालिका में शीर्ष पर रहा।
आईएसएसएफ राइफल पिस्टल विश्व कप 20 मार्च से भोपाल में शुरू होगा।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


