प्रियांश, अंबेकर और साहिल विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप में जीते
प्रियांश, अंबेकर और साहिल विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप में जीते
बैंकॉक, 11 मार्च (भाषा) प्रियांश सहरावत, एल अंबेकर और साहिल दुहान ने बुधवार को यहां आसान जीत दर्ज की जिससे भारत की युवा मुक्केबाजी टीम ने विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप के चौथे दिन अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
सुबह के सत्र में प्रियांश (70 किग्रा) ने भारत के लिए दिन की सकारात्मक शुरुआत करते हुए लातविया के मुक्केबाज को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया।
शाम के सत्र में भी भारतीय मुक्केबाजों ने दो और आसान जीत दर्ज की।
अंबेकर ने 50 किग्रा वर्ग में ताजिकिस्तान के मुक्केबाज को 5-0 से शिकस्त दी जबकि साहिल ने भी 60 किग्रा वर्ग में ताजिकिस्तान के ही मुक्केबाज को सर्वसम्मत फैसले से हराया।
इस बीच अमन सिवाच (65 किग्रा) को यूक्रेन के मुक्केबाज के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा जब रैफरी ने दूसरे राउंड के बीच में ही मुकाबला रुकवा दिया।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता

Facebook


