‘प्रो पंच बॉक्सिंग’ नवंबर में वापसी के लिए तैयार

‘प्रो पंच बॉक्सिंग’ नवंबर में वापसी के लिए तैयार

‘प्रो पंच बॉक्सिंग’ नवंबर में वापसी के लिए तैयार
Modified Date: September 12, 2026 / 09:50 pm IST
Published Date: September 12, 2026 9:50 pm IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) ‘प्रोफेशनल पंच बॉक्सिंग’ नवंबर में अपने 14वें चरण के साथ वापसी करने के लिए तैयार है जिसका उद्देश्य भारतीय मुक्केबाजों को प्रतिस्पर्धी मुकाबले और अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव उपलब्ध कराना है।

2017 में शुरू हुई ‘पंच बॉक्सिंग’ ने भारत के प्रमुख शहरों में अब तक 13 चरण आयोजित किए हैं जिनमें 12 से अधिक देशों के मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया है।

इस प्रतियोगिता को भारतीय मुक्केबाजी परिषद की मंजूरी प्राप्त है। इससे मुक्केबाजों को मान्यता प्राप्त पेशेवर मुकाबलों में भाग लेने का अवसर मिलता है।

इसकी तारीख और आयोजन स्थल की घोषणा अभी नहीं की गई है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में