पुजारा ने भारत में अधिक जीवंत विकेट तैयार करने की वकालत की

Ads

पुजारा ने भारत में अधिक जीवंत विकेट तैयार करने की वकालत की

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 12:49 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 12:49 PM IST

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने भारत में अधिक जीवंत विकेट बनाने की वकालत की ताकि उससे गेंदबाजों को भी मदद मिल सके क्योंकि भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड जैसे देशों में तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिचों पर जूझ रहे हैं।

भारतीय बल्लेबाजों को उछाल और गति का सामना करने में काफी परेशानी हुई और बेलफास्ट में कम रैंकिंग वाली आयरलैंड से 0-2 से हारने के बाद उसे इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय बल्लेबाजों ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन ब्रिटेन दौरे में वह परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में नाकाम रहे।

पुजारा ने जियोस्टार से कहा, ‘‘आईपीएल में भी कोई ऐसा मैच नहीं चाहता जहां टीम आसानी से 260 रन का लक्ष्य हासिल कर ले। इसमें भी गेंदबाजों के लिए कुछ होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टी20 क्रिकेट में पहले ही गलतियों के लिए गुंजाइश बहुत कम होती है विशेषकर तब जबकि पिच सपाट हों और बाउंड्री छोटी हो। इसीलिए यह महत्वपूर्ण है कि पिचें ऐसी होनी चाहिए जो गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद प्रदान करें।’’

पुजारा ने कहा, ‘‘इंग्लैंड दौरे में हमें भारतीय बल्लेबाजों से पर्याप्त शॉट देखने को नहीं मिले। मुझे लगता है कि इसका मुख्य कारण इन परिस्थितियों में खेलने के अनुभव की कमी थी।’’

भाषा

पंत

पंत