पुणेरी पलटन पीकेएल में बंगाल वारियर्स को हराया

Ads

पुणेरी पलटन पीकेएल में बंगाल वारियर्स को हराया

  •  
  • Publish Date - December 16, 2023 / 10:32 PM IST,
    Updated On - December 16, 2023 / 10:32 PM IST

पुणे, 16 दिसंबर (भाषा) पुणेरी पलटन ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मौजूदा सत्र में तालिका पर शीर्ष पर काबिज बंगाल वॉरियर्स को 49-19 के बड़े अंतर से हराया।

पुणेरी पलटन की टीम ने बंगाल के रेडर को ज्यादा अंक जुटाने का मौका नहीं दिया और 24 टैकल अंक बनाये।

पुणेरी पलटन के लिए कप्तान असलम मुस्तफा ने 10 जबकि रेडर मोहित गोयत ने 12 अंक जुटाये।

इस हार के बाद भी बंगाल वॉरियर्स पांच मैचों में तीन जीत से 18 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है। पुणेरी पलटन की टीम चार मैचों में जीत जीत से 16 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

भाषा      आनन्द नमिता

नमिता