पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दो विकेट से हराया
पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दो विकेट से हराया
लखनऊ, 15 अप्रैल (भाषा) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को दो विकेट से शिकस्त दी।
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 159 रन बनाये। पंजाब किंग्स ने 19.3 ओवर में आठ विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया।
पंजाब के लिए सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाये। उन्होंने 41 गेंद की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाये।
भाषा आनन्द
आनन्द

Facebook


