सिंधू जापान ओपन के सेमीफाइनल में

सिंधू जापान ओपन के सेमीफाइनल में

सिंधू जापान ओपन के सेमीफाइनल में
Modified Date: July 17, 2026 / 03:55 pm IST
Published Date: July 17, 2026 3:55 pm IST

तोक्यो, 17 जुलाई (भाषा) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू करीब तीन साल में पहली बार सुपर 750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई जब शुक्रवार को जापान ओपन के महिला एकल क्वार्टर फाइनल से पहले पूर्व विश्व चैम्पियन नोजोमी ओकुहारा ने नाम वापिस ले लिया ।

2019 विश्व चैम्पियन सिंधू आखिरी बार 2023 डेनमार्क ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंची थी । इस सत्र में वह मलेशिया ओपन सुपर 1000 और आस्ट्रेलिया ओपन सुपर 500 के सेमीफाइनल में भी पहुंची थी ।

ओकुहारा को प्री क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की अन सि यंग के नाम वापिस लेने के बाद अंतिम आठ में प्रवेश मिला था ।

सिंधू का सामना अब तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चेन युफेइ से होगा जिन्होंने दक्षिण कोरिया की सिम यू जिन को 21 . 10, 21 . 12 से मात दी ।

चौथी वरीयता प्राप्त चीन की युफेइ का सिंधू के खिलाफ जीत हार का रिकॉर्ड 8 . 6 का है । उन्होंने 2019 विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में चेन को हराया था और खिताब जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थी ।

भाषा

मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में