रायचंदानी का शतक, भारत अंडर-19 टीम का दबदबा जारी
रायचंदानी का शतक, भारत अंडर-19 टीम का दबदबा जारी
कोलंबो, 22 जुलाई (भाषा) सलामी बल्लेबाज लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने बुधवार को श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ दूसरे युवा टेस्ट के तीसरे दिन भारत अंडर-19 टीम की मजबूत स्थिति को और मजबूत करते हुए सीरीज का अपना दूसरा शतक लगाया।
रायचंदानी ने सीरीज के पहले ड्रॉ मैच में दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने 116 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए जिससे भारत ने दिन में घरेलू टीम को 148 रन पर ऑलआउट करने के बाद अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 208 रन पर घोषित कर दी।
पहली पारी में शतक लगाने वाले मनाल चौहान ने 46 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए।
दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद श्रीलंका अंडर-19 ने तीसरे दिन की शुरुआत आठ विकेट पर 122 रन से की थी।
फिर 472 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 155 रन बना लिए थे।
भारत अंडर-19 ने पहली पारी में 411 रन बनाए थे।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


