Rajasthan Royals Sale News/Image Credit: IBC24.
Rajasthan Royals Sale News: नई दिल्ली: IPL 2026 के शुरू होने में अब चंद दिन ही बचे हैं। IPL के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, IPL की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को नए मालिक मिल गए हैं। पिछले कुछ महीनों से चली आ रही प्रक्रिया के बाद आखिरकार 1.65 बिलियन डॉलर यानि करीब 15 हजार करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ राजस्थान रॉयल्स की बिक्री फाइनल हो गई है। राजस्थान रॉयल्स के लिए अमेरिका के बिजनेसमैन काल सोमानी (Rajasthan Royals Sale News) और उनके कॉन्सोर्टियम ने सबसे बड़ी बोली लगाई और इसे मंजूर भी कर लिया गया।
IPL की शुरुआती 8 फ्रेंचाइजी में से एक राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा मालिक भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन मनोज बदाले हैं, जिनके पास फ्रेंचाइजी का 65 फीसदी हिस्सा है। वहीं मनोज बदाले के अलावा 15 फीसदी हिस्सेदारी अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म रेडबर्ड कैपिटल की और 13 पर्सेंट हिस्सेदारी ब्रिटिश उद्योगपति लछलन मर्डोक के नाम है। इनके अलावा 7 फीसदी अन्य इन्वेस्टर हैं।
Rajasthan Royals Sale News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, IPL 2025 के खत्म होते ही राजस्थान रॉयल्स के मालिकों ने फ्रेंचाइजी को बेचने का ऐलान किया था, जिसके बाद ये प्रक्रिया शुरू हुई और कई बड़े बिजनेस घराने इसे खरीदने की रेस में शामिल थे। वहीं 15 मार्च को फ्रेंचाइजी के बोली लगाने की आखिरी तारीख तय की गई थी। भारतीय मूल के (Rajasthan Royals Sale News)अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी समेत 3 प्रमुख निवेशकों ने सबसे बड़ी बोली लगाई और राजस्थान रॉयल्स में पूरी 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली। काल सोमानी आईटी सर्विसेज देने वाली कंपनी इंट्राऐज (IntraEdge) के मालिक हैं। राजस्थान रॉयल्स में उनकी पहले से ही छोटी हिस्सेदारी थी।
Rajasthan Royals Sale News: वहीं सामने आई जानकारी के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स की ये बिक्री अगले आईपीएल सीजन से लागू होगी। सोमानी के अलावा दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट के मालिक वॉल्टन परिवार के रॉब वॉल्टन और फोर्ड मोटर कंपनी से ताल्लुक रखने वाली शीला फोर्ड हैम्प भी इस कॉन्सोर्टियम का हिस्सा हैं। (Rajasthan Royals Sale News) हालांकि इसमें किसकी हिस्सेदारी कितनी रहेगी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि वॉल्टन और फोर्ड हैम्प अमेरिका की रग्बी लीग, NFL, में भी अलग-अलग टीमों के मालिक हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-