Badshah Isha Rikhi Wedding : बादशाह की दूसरी शादी! चोरी-छिपे ले लिए सात फेरे? ससुर के सामने वरमाला पहनते वायरल हुई रैपर की ये तस्वीरें

Badshah और Isha Rikhi को लेकर सोशल मीडिया पर शादी की चर्चाएं तेज हैं। वायरल तस्वीरों ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

Badshah Isha Rikhi Wedding : बादशाह की दूसरी शादी! चोरी-छिपे ले लिए सात फेरे? ससुर के सामने वरमाला पहनते वायरल हुई रैपर की ये तस्वीरें

Badshah Isha Rikhi Wedding / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: March 24, 2026 / 05:46 pm IST
Published Date: March 24, 2026 5:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Badshah और Isha Rikhi की वायरल तस्वीरों ने शादी की चर्चाओं को तेज कर दिया।
  • पारिवारिक माहौल में रस्में निभाते दिखे दोनों, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल।
  • अभी तक दोनों की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई।

मुंबई: Badshah Isha Rikhi Wedding मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस-मॉडल ईशा रिखी (Isha Rikhi) के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हाल ही में ईशा की मां, पूनम ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जो इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि दोनों अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

Badshah Second Marriage News साधारण तरीके से रचाई शादी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में बादशाह और ईशा अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में बादशाह ने ब्राउन कुर्ता और गोल्डन साफा पहना है, वहीं ईशा पारंपरिक लाल सलवार कमीज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाए हुए और कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर माता ने शेयर की तस्वीर

ईशा की मां ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “भगवान आप दोनों पर कृपा बनाए रखे।” हालांकि, अभी तक बादशाह या ईशा की तरफ से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।रिपोर्ट्स के अनुसार, बादशाह और ईशा पिछले लगभग चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी में हुई थी। ईशा रिखी एक जानी-मानी पंजाबी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 2013 में ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टान दे’ से डेब्यू किया था और 2018 में फिल्म नवाबजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।

2020 में पहली पत्नी से हुए थे अलग

बता दें कि बादशाह की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने जैस्मीन मसीह से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। साल 2020 में दोनों अलग हो गए थे। Badshah Wedding Photos Viral  बादशाह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी बेटी के भविष्य और हेल्दी एनवायरनमेंट के लिए अलग होने का फैसला किया था। अब ईशा रिखी के साथ उनकी नई शुरुआत की खबरों ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.