CG Congress Leader Death: असम गए छत्तीसगढ़ के इस दिग्गज नेता की मौत, चुनाव प्रचार के दौरान अचानक आया हार्ट अटैक, सियासी गलियारों में शोक की लहर

असम गए छत्तीसगढ़ के इस दिग्गज नेता की मौत, चुनाव प्रचार के दौरान अचानक आया हार्ट अटैक, Chhattisgarh Congress Leader Death in Assam

CG Congress Leader Death: असम गए छत्तीसगढ़ के इस दिग्गज नेता की मौत, चुनाव प्रचार के दौरान अचानक आया हार्ट अटैक, सियासी गलियारों में शोक की लहर

Dhanbad Mining Accident News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 25, 2026 / 12:54 am IST
Published Date: March 24, 2026 5:43 pm IST

बलौदाबाजार। Chhattisgarh Congress Leader Death छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व शहर अध्यक्ष रुपेश ठाकुर का असम के गुवाहाटी में निधन हो गया। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद मौके पर ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पार्थिव शरीर को बलौदाबाजार लाए जाने की तैयारी की जा रही है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Chhattisgarh Congress Leader Death बता दें कि रुपेश ठाकुर कांग्रेस संगठन के सक्रिय और जमीनी नेताओं में गिने जाते थे। वे नगर निगम में तीन बार पार्षद रह चुके थे और अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन की खबर से बलौदाबाजार सहित पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। बताया जा रहा है कि रुपेश ठाकुर हाल ही में चुनावी प्रचार के सिलसिले में असम के गुवाहाटी गए हुए थे, जहां यह दुखद घटना हुई।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।