मुंबई, 24 मई (भाषा) राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के अपने ‘करो या मरो’ मैच में विकेटों के लगातार पतन के बीच मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को यहां आठ विकेट पर 205 रन बनाये।
प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए राजस्थान को इस मुकाबले में जीत की जरूरत है। टीम के लिए ध्रुव जुरेल ने 26 गेंद में 38, जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंद में 32, दासुन शनाका ने 15 गेंद में 29, यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंद में 27 रन का अहम योगदान दिया।
मुंबई इंडियंस के लिए दीपक चाहर और शारदुल ठाकुर ने दो विकेट लिये।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता