राजस्थान यूनाइटेड ने पिछड़ने के बाद मोहम्मडन स्पोर्टिंग को बराबरी पर रोका

राजस्थान यूनाइटेड ने पिछड़ने के बाद मोहम्मडन स्पोर्टिंग को बराबरी पर रोका

राजस्थान यूनाइटेड ने पिछड़ने के बाद मोहम्मडन स्पोर्टिंग को बराबरी पर रोका
Modified Date: January 6, 2023 / 09:48 pm IST
Published Date: January 6, 2023 9:48 pm IST

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) जोसबा बेइतिया के मैच में आखिरी मिनटों में किये गये गोल के दम पर राजस्थान यूनाइटेड ने आई-लीग फुटबॉल मैच में शुक्रवार को यहां मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 1-1 की बराबरी पर रोका।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग के कप्तान मार्कस जोसेफ ने 81वें मिनट में मैच का खाता खोला लेकिन टीम की यह बढ़त सिर्फ सात मिनट तक ही रह पायी।

बेइतिया ने 88 वें मिनट में मौजूदा सत्र का अपना चौथा गोल किया और टीम को हार से बचा लिया।

भाषा 

आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में