राओनिच ने पहले दौर के मैराथन मुकाबले में टियाफो को हराया

राओनिच ने पहले दौर के मैराथन मुकाबले में टियाफो को हराया

राओनिच ने पहले दौर के मैराथन मुकाबले में टियाफो को हराया
Modified Date: August 8, 2023 / 11:52 am IST
Published Date: August 8, 2023 11:52 am IST

टोरंटो, आठ अगस्त (एपी) कनाडा के मिलोस राओनिच ने नेशनल बैंक ओपन टोरंटो टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर के मैराथन मुकाबले में अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को 6-7 (12), 7-6 (4), 6-3 से हराया।

नौवीं वरीयता प्राप्त टियाफो ने पहले सेट में 20 मिनट तक चले टाईब्रेकर में कनाडा के खिलाड़ी को हराकर शुरुआती बढ़त हासिल की।

इसके बाद दूसरा सेट भी टाईब्रेकर तक खिंचा, जिसमें राओनिच ने जीत दर्ज करके मुकाबले को निर्णायक सेट तक पहुंचा दिया। राओनिच ने आखिर में यह मैच दो घंटे 44 मिनट में अपने नाम किया।

राओनिच का लगभग दो साल तक चोट के कारण बाहर रहने के बाद इस साल जून में वापसी पर एटीपी टूर में यह तीसरा टूर्नामेंट है।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में