राफिन्हा की मांसपेशियों में खिंचाव, लेकिन जल्द वापसी की संभावना

राफिन्हा की मांसपेशियों में खिंचाव, लेकिन जल्द वापसी की संभावना

राफिन्हा की मांसपेशियों में खिंचाव, लेकिन जल्द वापसी की संभावना
Modified Date: June 21, 2026 / 09:20 am IST
Published Date: June 21, 2026 9:20 am IST

न्यू जर्सी, 21 जून (एपी) ब्राजील की राष्ट्रीय टीम ने शनिवार को कहा कि उसके फॉरवर्ड राफिन्हा मांसपेशियों में खिंचाव का इलाज कराएंगे और उम्मीद है कि वह जल्द ही विश्व कप में वापसी करेंगे।

फिलाडेल्फिया में शुक्रवार को हैती पर टीम की जीत के दौरान राफिन्हा को यह चोट लगी थी और मैदान पर चिकित्सा सहायता लेने के बाद उन्हें बाहर जाना पड़ा था।

ब्राजील के फुटबॉल महासंघ ने बाद में कहा कि इस 29 वर्षीय खिलाड़ी की दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और उसकी आगे जांच कराई गई।

जांच से खिंचाव की पुष्टि हुई है लेकिन यह ऐसी चोट नहीं जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़े। ब्राज़ील बुधवार को फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में स्कॉटलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण का अपना अंतिम मैच खेलेगा।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में